फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- Firozabad News: जिले में धान की फसल रोपाई के बाद टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया की खरीद जारी है, लेकिन कई किसानों को उवर्रक खरीदने में दिक्कत आ रही है। कहीं पर किसान आधार कार्ड के आधार पर खाद मांग रहे हैं तो कहीं पर किसान की फॉर्मर रजिस्ट्री में कम जमीन अंकित होने से परेशानी आ रही है। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार ने कहा है कि बंटाई पर ली गई कृषि भूमि के लिए किसान खुद का आधार देकर उर्वरक मांग रहे हैं। इसके लिए बंटाई पर खेत लेने वाले भू स्वामी की फॉर्मर आईडी एवं आधार साथ लेकर जाएं। पीओएस मशीन में विक्रेता द्वारा अन्य के विकल्प पर वास्तविक भूस्वामी के आधार नंबर से लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी सत्यापन के बाद खाद खरीदें। यह भी पढ़ें- खाद लेने में समस्या पर नोडल अधिकारी से करें शिकायत किसी किसान की फार्मर रजिस्ट्री में कम जम...