फिरोजाबाद, अक्टूबर 8 -- Firozabad News: टायर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग के मामले में एडीएम की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। एडीएम ने फैक्ट्री प्रशासन द्वारा जमा किए गए अभिलेखों का अवलोकन किया। वह विभागों के द्वारा जारी अनुमति पत्र सहित अभी विभागों की एनओसी की जांच कर रही है। एक-दो दिन में जांच पूरी होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन बारीकी से फैक्ट्री में लग रही बार-बार आग की जांच कर रहे हैं। बताते चलें कि उरमुरा किरार हरीनगर रोड स्थित टायर से तेल बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई थी। आग को लगभग 5 घंटे में काबू पाया जा सका था। इस दौरान 15 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। फैक्ट्री में लगी भीषण आग की जांच डीएम ने एडीएम सीमा द्विवेदी को सौंपी थी। सोमवार को उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया था। आग...