Firozabad News: फैक्ट्री के गेट पर गिरकर श्रमिक की मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- Firozabad News: रामगढ़ थाना क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक श्रमिक अचानक गिरकर बेहोश हो गया। कुछ लोग उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में काम करने वाले 40 वर्षीय सुरजीत कुमार कहीं से आया था। लोगों के अनुसार उसके पैर लडखड़ा रहे थे। उसी दौरान अचानक जमीन पर गिरने से बेहोश हो गया। मैनेजर मनोज कुमार उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मैनेजर ने बताया कि श्रमिक बुधवार को काम पर नहीं आया था। थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्ट्री के गेट पर गिरने से एक श्रमिक की मौत होने के बारे में जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.