फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- Firozabad News: सदर तहसील में अनेक लेखपाल फार्मर रजिस्ट्री करने में कोई रुचि नही ले रहे। यह लापरवाही लेखपालों को भारी पड़ सकती है। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन का रुख सख्त हो चला है। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लगातार लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने तहसील सदर के पांच लेखपालों से जवाब तलब कर लिया है। एसडीएम सदर सत्येंद्र कुमार ने इन लेखपालों को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की समीक्षा की जा रही है। जिला अधिकारी द्वारा कार्य में प्रगति न होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...