फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- Firozabad News: फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। राजस्थान की डीग पुलिस ने निगम के भाजपा पार्षद अजब सिंह शंखवार के बेटे यतेंद्र पाल सिंह उर्फ ईशू को उठा लिया। ठगी में इस्तेमाल किए सिम कार्ड को देने के मामले में यतेंद्र और उसके दोस्त सुखवेंद्र उर्फ सूरज का नाम आने पर दोनों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को राजस्थान पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड से ठगी के मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 34 फर्जी सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड भी जब्त किया है। आरोपियों ने साइबर ठगी की रकम से एक कार भी खरीदी थी। उसे भी पुलिस ने जब्त किया है। यतेंद्र और सुखवेंद्र के अलावा पुलिस ने जहीर खान और गौरव को भी गिरफ्तार किया ह...