Firozabad News: फर्जी रैपर लगाकर नकली सिगरेट की कर रहा था बिक्री
फिरोजाबाद, नवम्बर 6 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र में कैपिस्टन सिगरेट पर फर्जी रैपर लगाकर नकली सिगरेट की बिक्री की जा रही थी। सूचना मिलने पर शुक्रवार को कंपनी के मैनेजर ने स्थानीय पुलिस के साथ पान-मसाले की दुकान पर छापा मारा। चार कार्टून नकली सिगरेट बरामद की गई। पुलिस ने सभी कार्टून को जब्त करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। तेली वाली गली ट्रांसफार्मर के पास संचालित अनम पान पर पिछले कई माह से कैपिस्टन सिगरेट पर फर्जी रैपर लगाकर नकली सिगरेट की बिक्री की जा रही थी। गुरुवार रात एक युवक ने असिस्टेंट मैनेजर से शिकायत की। शुक्रवार दोपहर दो बजे असिस्टेंट मैनेजर टीटू शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा निवासी गांव शंकरगढ़ी थाना नौहझील जिला मथुरा रसूलपुर थाने पहुंचे और मामले के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.