फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- Firozabad News: थाना रसूलपुर मोहल्ला हुसैनी निवासी आरिफ का कहना है कि उसने एक प्लॉट निजामउद्दीन पुत्र फजलुद्दीन निवासी कदीम मोहल्ला कटरा पठानान से खरीदा था। इस पर मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा है। आरोप है कि भूमाफिया सानी सिकंदर, मीर सिकंदर, साफिया एवं मोरेज ने फातमा बेगम उर्फ छोटी के नाम षडयंत्र के तहत उस प्लॉट को दर्शाते हुए कूट रचित दस्तावेज तैयार कर लिए है तथा इस मकान पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...