फिरोजाबाद, अक्टूबर 29 -- घटना का विवरण Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक महिला का शव फंदे से लटका मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पति और तीन बेटे घर पहुंचे और उसे ई-रिक्शा से ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने मकान के विवाद को लेकर चचिया ससुर पर हत्या का शव लटकाने का आरोप लगाया है। तिलक नगर निवासी जितेंद्र टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। गुरुवार सुबह वह टैक्सी चलाने के लिए और उसके पुत्र कुलदीप, राजा और राम भी अपने काम पर चले गए। जबकि उसकी 45 वर्षीय पत्नी शिल्पी घर पर थी। उसने करवा चौथ का उपवास रखा था और घर पर अकेली थी। दोपहर 12 बजे शिल्पी का शव ग...