फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्रवाई की गई। यहां बिना अनुमति खाद्य सामग्री बेच रहे 20 वर्षीय युवक को आरपीएफ ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आरपीएफ पोस्ट फिरोजाबाद के सहायक उप निरीक्षक रमेश पाल ने प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग के दौरान युवक को अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित निवासी न्यू शिव नगर वार्ड नंबर 16 थाना टूंडला बताया। यह भी पढ़ें- ट्रेनों में काफ़ी सक्रिय बनी है अवैध महिला वेंडर्स आरपीएफ ने युवक के खिलाफ जन विश्वास प्रावधान अधिनियम के तहत प्रोविजन एक्ट की धारा में कार्...