फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- Firozabad News: प्रशस्त एप प्राइवेट स्कूलों के लिए परेशानी बनने वाला है। सोमवार को लखनऊ में संपन्न समीक्षा बैठक में महानिदेशक ने जिले में प्रशस्त एप की प्रगति पर नाराजगी जताई है तो केंद्र स्तर पर समीक्षा होनी है। इसको लेकर बीएसए ने भी स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए हैं कि आगामी दिनों में प्राइवेट स्कूल प्रशस्त एप पर वीडियो देखने का कार्य पूर्ण करें, अन्यथा की स्थिति में स्कूलों पर कार्रवाई होगी। यू डायस पोर्टल को अपडेट करें। जांच में अगर यू डायस पोर्टल पर जिस शिक्षक का नाम है, उसके स्थान पर दूसरा शिक्षक मिला तो कार्रवाई होगी। प्रशस्त एप के तहत शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि इन बच्चों को भी सशक्त बनाया जा सके, जिले में परिषदीय स्कूलों में लगभग कार्य पूर्ण कर लिया है, लेकिन प्राइव...