Firozabad News: प्रधान के भाई ने लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर जान दी
फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- Firozabad News: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव बदनपुर कर्खा में अपने एकाकी जीवन से तंग आकर प्रधान के भाई ने अपने घर में मौजूद लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। जिससे वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध के आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मोहन लाल (65) पुत्र रतन सिंह निवासी बदनपुर कर्खा थाना मक्खनपुर की पत्नी की कई वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वहीं वृद्ध के बेटे नौकरी के चलते बाहर रह रहे थे। जबकि बेटियों की वह शादी कर चुके थे। ऐसे में वह एकांकी जीवन जी रहे थे। एकांकी जीवन ने तंग आकर वृद्ध ने मंगलवार को अपने घर पर मौजूद लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर जब वृद्ध के अन्य परिजनों ने देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.