Firozabad News: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पेड़ से मजदूर का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। थाना दक्षिण क्षेत्र के लालऊ बिहारीपुर निवासी 22 वर्षीय रिंकेश उर्फ भोला पुत्र प्रेमचंद्र मजदूरी करता था। वह मंगलवार शाम चार बजे घर से निकला था। जब देर रात तक घर न पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उसके जीजा गौरीशंकर ने कई बार उसके फोन पर कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। बुधवार सुबह 7.30 बजे उसका शव ककरऊ कोठी के पास जीडी गोयंका स्कूल की बाउंड्री के किनारे लगे पेड़ पर गमछा के फंदा पर लटका मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.