फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- Firozabad News: रविवार रात खेत की जुताई करने के लिए जाते समय पेड़ और गड्ढा को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर खाई में पलट गया। रात भर किसी को भनक नहीं लग सकी। किसान का शव रात भर ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। सुबह घटना के बारे में जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधाकर उसके नीचे दबे किसान के शव को निकाला। गांव जरौली निवासी 43 वर्षीय श्यामपाल उर्फ टिंकू रविवार रात 11 बजे अपने ट्रैक्टर को लेकर खेत की जुताई करने के लिए घर से निकले थे। गांव से के कच्चे चकरोड पर पेड़ और गड्ढे को बचाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। श्याम पाल ट्रैक्टर के नीचे पूरी तरह दब गए और उनकी मौत हो गई। रात का समय होने के कारण सन्नाटा पसरा रहा, जिससे किसी को भी हादसे के बारे में ज...