फिरोजाबाद, अक्टूबर 13 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को चार अक्तूबर को ममेरा भाई बाइक से घर से दूर सुनसान जगह पर ले गया था। आरोप है वहां पर ममेरे भाई व उसके दोस्त ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के डीएनए जांच को न्यायालय में आवेदन किया था। जांच की अनुमति देते हुए सोमवार को न्यायालय ने दोनों आरोपियों को तलब किया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने डीएनए जांच के लिए दोनों के ब्लड के नमूना लिए। मामले के विवेचक एवं उत्तर थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों के नमूना लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब आगरा भेजे गए हैं। डीएनए जांच रिपोर्ट मुकदमा की पैरवी के समय प्रमुख वैज्ञानिक साक्ष्य साबित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की...