फिरोजाबाद, जुलाई 14 -- Firozabad News: मटसेना थाना पुलिस द्वारा सोमवार रात वाहन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान बाबू पुत्र हरिप्रसाद निवासी वासुदेवपुर थाना लाइनपार को विजयपुरा से नगला भाव सिंह की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.109 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: चरस के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...