Firozabad News: पुलिस ने आपसी सुलह से छह परिवारों को मिलाया
फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- Firozabad News: पुलिस ने घरेलू कलह के चलते रिश्तों में आई दरार को आपसी सुलह के माध्यम से दूर कर छह परिवारों को मिलाया। रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र और दीदी प्रोजेक्ट की टीम ने घरेलू विवादों से जुड़े छह मामलों में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की। काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद खत्म करने को तैयार हुए। सुलहनामा कराकर सभी परिवारों को सकुशल घर भेज दिया गया। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में छह घरेलू मामलों की सुनवाई की गई। केंद्र पर पहुंचे पति-पत्नी और उनके परिजन की अलग-अलग समस्याएं सुनी गईं। काउंसलरों ने दोनों पक्षों को आपसी मतभेद भुलाकर परिवार को बचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.