फिरोजाबाद, अगस्त 28 -- Firozabad News: जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2026-27 शनिवार को पुलिस के साए में होगा। छह बूथों पर 1372 मतदाता मतदान करेंगे। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम चार बजे से परिणाम आने तक मतगणना जारी रहेगी। मतदान के लिए सीओपी कार्ड एवं सदस्यता रसीद लाना अनिवार्य होगा। मतदान कक्ष में फोटो खींचना एवं मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। विगत दिनों जिला बार एसोएिशन के पदाधिकारियों में चुनाव को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था। अध्यक्ष और सचिवों ने चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी भी तय कर दिए थे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूप चंद्र जैन एडवोकेट ने चुनाव अधिकारियों को निरस्त करते हुए न्यायिक, पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। हालांकि बाद में वार्षिक चुनाव संपन्न कराने के लि...