Firozabad News: पिता-पुत्र बेटी को करते थे प्रताड़ित
फिरोजाबाद, नवम्बर 2 -- Firozabad News: फिरोजाबाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पढ़ने वाली जेएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत के बाद उसके भाई द्वारा थाना मटसेना में लिखाया मुकदमा मृतका के उत्पीड़न की कहानी को कह रहा है। भाई ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि पिता-पुत्र द्वारा अक्सर छात्रा को प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे लज्जित किया जाता था। परिवार बेटी की मौत के बाद टूट गया है। वहीं पुलिस आरोपी पिता-पुत्र की अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने फिरोजाबाद कॉलेज आफ नर्सिंग में जेएनएम की पहले साल की पढ़ाई करने आई थी। वह हॉस्टल में ही रहती थी। भाई का आरोप है कि कॉलेज प्रधानाचार्य सुरेश दक्ष का बेटा यश दक्ष लगातार गलत बात के लिए दबाव बना रहा था। जातिसूचक गालियां दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.