फिरोजाबाद, जुलाई 3 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में गुरुवार रात सड़क किनारे खड़े सवारियों से भरे ई-रिक्शा को तेज रफ्तार दौड़ रही पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में नौ माह की मासूम की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रसूलपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुरा निवासी 25 वर्षीय सुमायला पत्नी राशिद गुरुवार रात अपनी नौ माह की पुत्री तनीषा, 23 वर्षीय देवर आमिर, देवरानी हिना, जिठानी साबरीन, सारा एवं रिश्तेदार आसू निवासी रामगढ़ के साथ ई-रिक्शा से सूफीशाह की दरगाह पर हाजिरी लगाने के लिए जा रही थी। फिरोजाबाद-फतेहाबाद रोड पर बरी चौराहा से आगे पानी की बोतल लेने के लिए ई-रिक्शा सड़क किनारे रोक लिया। उसी दौरान फतेहाबाद की ओर से तेज रफ्तार से दौड़ते आ रही पिकअप ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया...