फिरोजाबाद, जुलाई 17 -- Firozabad News: थाना लाइनपार क्षेत्र के अंतर्गत छारबाग के अंतर्गत एक मजदूर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। हादसे के समय पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई थी। सुबह परिजनों को जानकारी होने पर इलाका पुलिस ने शव को फांसी से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया तथा उसे पोस्टमार्टमगृह भिजवा दिया। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह है बताया जा रहा है। लाइनपार थानान्तर्गत छारबाग निवासी 40 वर्षीय चंदनसिंह किसी कांच कारखाने में मजदूरी का कार्य करता था। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी पूनम अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायके गंजडुंडवारा गई थी। बीती रात को मजदूर ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर रस्सी से फांसी लगा ली। फांसी लगाने की जानकारी परिवार के लोगों को शुक्रवार सुबह हुई। मजदूर के फांसी लगाने की जान...