फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर में एक वृद्धा ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गई। जिससे वृद्धा की मौत हो गई। हैवतपुर कर्खा निवासी 70 वर्षीय शीला देवी पत्नी श्यामप्रकाश ने फांसी लगा ली। शुक्रवार को उनके बेटे रूमान सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को फंदे से उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि परिवार में आए दिन कलेह होता था। वहीं शीला देवी के बेटे रूमान सिंह का कहना है कि मां शीला देवी शुगर एवं पथरी की समस्या से परेशान थीं। पथरी का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। जिस वक्त उन्होंने फांसी लगाई, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि एक 70 वर्षीय वृद्धा ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या क...