फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन में ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन उसे दूसरी जगह दिखाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। नगला मिर्जा बड़ा निवासी 32 वर्षीय सहदेव रविवार को अपने कमरे में गले से फंदा कसकर झूल गया। परिजनों की उस पर नजर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। उसे फंदा काटकर नीचे उतारा। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जुड़ावनपुर में फंदे से लटका हुआ युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। ...