फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- Firozabad News: रजावली थाना क्षेत्र में करवाचौथ पर गुरुवार सुबह पहली करवाचौथ की सुबह ही विवाहिता शव फांसी पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव फंदे से लटका देखकर पति सहित अन्य ससुरालीजन भाग गए। जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। मृतका के पिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने एवं अवैध संबंधों का विरोध करने पर ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एका थाना क्षेत्र के नगला गुड़िया निवासी 20 वर्षीय संध्या की शादी छह माह पूर्व रूधऊ निवासी आकाश के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति सहित अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मा...