फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- Firozabad News: गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा की समीक्षा संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही करने वालों का वेतन रोका जाए। कलैक्ट्रेट सभागार में संपन्न समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और शासकीय योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी या कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करेगा, उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में कराए जा रहे स्कूल सेफ्टी ऑडिट के लिए निर्धारित समिति सदस्यों के साथ समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विकास खंडों में अभी तक कार्...