Firozabad News: पत्नी से विवाद होने पर बेलदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: मंगलवार रात पत्नी से विवाद होने के बाद बेलदार ने गांव के बाहर पेड़ से गले में गमछा का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीण ने पेड़ पर शव लटका देख परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। खैरगढ़ के गांव कनवारा निवासी 30 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र सोनेलाल बेलदारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह मंगलवार रात आठ बजे काम करने के बाद घर पहुंचा। कुछ समय बाद उसका पत्नी यशोदा से विवाद होने लगा। मां ने दोनों को डांटते हुए सोने के लिए कहा। परिजन सो गए तो चंद्रशेखर घर के बाहर निकल गया और उसने 200 मीटर दूर नीम के पेड़ से गले में गमछा का फंदा कसकर झूल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.