फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- Firozabad News: थाना नगला सिंघी क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। पति 11 हजार वोल्ट के विद्युत पोल पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग को देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद समझा बुझाकर पुलिस ने उसको नीचे उतरवाया। गांव बजहेरा निवासी दालचंद पुत्र प्रयागनाथ का मंगलवार रात्रि अपनी पत्नी विनीता देवी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में दालचंद गांव के बाहर स्थित 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। उस समय लाइन में करंट दौड़ रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करा दी। हाई वोल्टेज ड्रामा की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिसकर्मी रोहित चौधरी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए करीब एक घंटे तक...