Firozabad News: पत्नी को दहेज उत्पीड़न कर घर से निकाला, दूसरी महिला से संबंध
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: थाना सिरसागंज में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पति के अन्य महिला से अवैध संबंधों के विरोध पर कहा कि वह दूसरी शादी करेगा। विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसागंज के अरवखुर्द निवासी युवती की शादी फरवरी 2024 को एत्मादपुर की नई बस्ती निवासी दीपक पुत्र निहाल सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। विवाहिता के साथ नौकरानी जैसा व्यवहार किया जाने लगा। कुछ समय बाद पता चला कि उसके पति दीपक के युवती के साथ अवैध संबंध हैं। पति ने कहा कि तू अतिरिक्त दहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.