फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: शहर के उत्तर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी निवासी 45 वर्षीय उर्मिला पत्नी अवधेश का सोमवार देर शाम किसी बात को लेकर पड़ोसी महिला से विवाद हो गया था। मामला शांत नहीं होने पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद उर्मिला अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों ने लोगों की सहायता से कमरे का गेट तोड़ा और उसे नीचे उतारकर ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: मायके से पत्नी के न आने आहत बेलदार फंदे पर झूला परिजन शव को अपने घर ले गए। जहां सूचना मिलने पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लि...