Firozabad News: न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- Firozabad News: न्यायालय के आदेश पर दक्षिण थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आर्चिड ग्रीन सोसाइटी निवासी कुनाल मित्तल द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा में कहा गया है कि वह रचना इंडस्ट्रीज के साझेदार हैं और कांच के सामान के विक्रेता हैं। सुहाग नगर निवासी अमर सिंह यादव एसएन ग्लास डेकोरेट्स फर्म के स्वामी हैं। उन्होंने अप्रैल 2024 से नौ जनवरी 2025 तक अलग-अलग बार में 58.28 लाख रुपये का सामान खरीदा। इनमें से 31.65 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जबकि बकाया धनराशि 26.63 का भुगतान नहीं किया है। कई बार रुपये मांगे लेकिन हर बार इनकार कर दिया। छह जुलाई-2026 को अपने अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भेजा, फिर भी बकाया रकम नहीं मिली।11 जुलाई को फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.