फिरोजाबाद, जुलाई 3 -- Firozabad News: नेचुरल गैस खपत की गई बिलिंग में रेट को लेकर शहर के चूड़ी और कांच उद्योग को फॉरी तौर पर राहत मिल गई। जून माह के दूसरे पखवाड़े के नेचुरल गैस बिल में पिछले पखवाड़े की अपेक्षा गैस की रेट 1.34 रुपया प्रति घन मीटर कम लगकर आई है। जिससे शहर के उद्यमी थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। बताते चले कि गैस कंपनी द्वारा शहर की चूड़ी और कांच इकाइयों को जून माह के दूसरे पखवाड़े के नेचुरल गैस खपत के बिल भेज दिए गए हैं। उद्यमियों का कहना है कि नेचुरल गैस खपत के सामान्य बिल इस बार 38.90 रुपए प्रति घन मीटर की दर से लग कर आए हैं। यह भी पढ़ें- कॉमर्शियल गैस उपभोक्ताओं को सुविधानुसार मिल रही गैस आपूर्ति, कीमतों में Rs.183 की कमी से राहत जबकि इससे पूर्व जून के प्रथम पखवाड़ा की गैस खपत का बिल 40.24 रुपए प्रति घन मीटर की रेट से लगकर...