फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- Firozabad News: नागपुर की पर्यावरण रिसर्च संस्था नीरी के विशेषज्ञों ने उद्यमियों के साथ कांच उद्योग की इंपैक्ट स्टडी पर मंथन किया। उन्होंने इंपैक्ट स्टडी के ड्राफ्ट का प्रस्तुतीकरण किया। उद्यमियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कई बिंदुओं पर अपनी आपत्तियां जताई। गुरुवार को दिल्ली से नीरी के विशेषज्ञों की टीम सुहागनगरी आई। नगर में स्थित जिला उद्योग केंद्र पर नीरी के अधिकारियों ने शहर के उद्यमियों के साथ कांच उद्योग की इंपैक्ट स्टडी की ड्राफ्ट रिपोर्ट पर चर्चा की। नीरी के चीफ विशेषज्ञ ने स्टेक होल्डर को इंपैक्ट स्टडी की बारीकियां बताई। उद्यमियों ने नीरी की टीम को कई अहम सुझाव दिए। कई बिंदुओं पर अपनी आपत्ति जताई। गौर तलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नागपुर की पर्यावरण रिसर्च संस्था नीरी द्वारा कांच नगरी में उद्योग जनि...