फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- Firozabad News: रामगढ़ थाना क्षेत्र में चिश्ती नगर निवासी हसन का सांती रोड स्थित नगला गुलरिया टावर वाली गली में स्थित मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। राजमिस्त्री और मजदूर न मिलने के कारण पिछले चार दिनों से निर्माण कार्य बंद था। रविवार सुबह मकान स्वामी अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो अंदर एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जानकारी पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों और थानों के माध्यम से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोड़धोइया पुल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी ...