Firozabad News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद सोमवार सुबह प्रसूता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चिकित्सक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 30 फुटा निवासी 24 वर्षीय मंतसा पत्नी मोहसिन को दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर नैनी ग्लास चौराहा स्थित एडवांस अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने ऑपरेशन से एक पुत्री को जन्म दिया था। प्रसूता और नवजात अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार सुबह 10.30 बजे अचानक प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक और स्टाफ ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.