फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। नगर निगम के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रमाण पत्र हासिल करना आसान नहीं है। इसके लिए लोगों को जेब हल्की करने के साथ-साथ महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस तरह के मामले आए दिन प्रकाश में आ रहे हैं। आसफाबाद के मोहल्ला ओम नगर निवासी सचिन ने बताया कि वह अपने पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लगभग पांच महीने से भटक रहा है लेकिन अभी तक उसे प्रमाण पत्र हासिल नहीं हुआ। सचिन की तरह अन्य लोगों ने भी नगर निगम में प्रमाण पत्र के लिए अपनी पीड़ा उजागर की। विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कार्यालय में फाइलों के ढेर लगाते जा रहे हैं।

केस एक आसफाबाद स्थित मोहल्ला ओमनगर निवासी सचिन ने बताया कि उसके पिता कमलेश पुत्र रामप्रकाश की मृत्यु दिसंबर 2025 में हुई थी। किन्हीं कारणों के चलते हुए आवेदन ...