फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- Firozabad News: घर में माता पिता की डांट फटकार से नाराज होकर युवक स्कूटी लेकर घर से बुधवार की देर रात चला गया। उसकी स्कूटी, मोबाइल, चप्पल छीछामई की नहर पटरी के पास पड़ी मिली। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं लोगों का अनुमान है कि युवक गुस्से में आकर नहर में कूद गया है। फिलहाल पुलिस युवक की खोज में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। श्रीओम (25) पुत्र दिनेश कुमार निवासी डाहिनी को किसी बात को लेकर उसके माता पिता ने डांट फटकार दिया। जिससे नाराज युवक ने घर से स्कूटी, मोबाइल लेकर निकल गया। युवक के नाराज होकर घर से जाते ही परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन रातभर युवक को खोजते रहे। उसके बाद गुरुवार सुबह थाने में युवक की गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने गुमशुद...