Firozabad News: नाबालिग दौड़ा रहे ई-रिक्शा, 13 किए सीज
फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर मंगलवार को यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए ई-रिक्शा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 12 ई-रिक्शों को सीज किया गया। टीएसआई महेश यादव ने अभिभावकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की कि नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की अनुमति नहीं दें एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन का संचालन नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.