फिरोजाबाद, अक्टूबर 16 -- Firozabad News: गांव डाहिनी से अपने माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक शिक्षक ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह उनका शव नहर से बरामद हो गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। श्रीओम पुत्र दिनेश चंद निवासी डाहिनी एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। बुधवार की शाम किसी बात को लेकर उसके माता-पिता ने उन्हें डांट दिया, जिससे क्षुब्ध होकर युवक स्कूटी लेकर घर से चले गए। गुरुवार को उनकी स्कूटी छीछामई नहर पुल के पास नहर की पटरी पर चाबी सहित मिली। जबकि शिक्षक की चप्पल पुल के बीच में मिली, जिससे आशंका थी कि उन्होंने ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पिता ने हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे खोजने के लिए गुरुवार को अभियान चलाया। श...