Firozabad News: नहर में डूबा किसान, तलाश रहे गोताखोर
फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- Firozabad News: जसराना थाना क्षेत्र में रविवार को घर जाने के लिए नहर पार करते समय किसान गहरे पानी में डूब गया। जानकारी मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ नहर किनारे पहुंच गए। ग्रामीणों ने तलाश करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाए लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद अभी तक किसान का पता नहीं लग सका है। थाना खैरगढ़ के गांव श्यौमई निवासी 55 वर्षीय भारत सिंह अपने बेटों के साथ रविवार सुबह नहर किनारे अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि वे नहर पार करते समय गहरे पानी में डूब गए हैं। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।आगरा पीएसी बटालियन से आए गोताखोर भी किसान की तलाश करने में जुटे हैं। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.