फिरोजाबाद, अगस्त 30 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, दक्षिण थाना क्षेत्र के सुहाग नगर चौराहे पर शुक्रवार रात नशे में धुत युवक ने ई-रिक्शा में बैठी महिला से अभद्रता कर दी। महिला के साथी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। यह देखकर चौराहे से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान किसी ने राहगीर ने अपने मोबाइल से मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार रात को एक महिला अपने साथी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थी। इसी दौरान नशे की हालत में युवक वहां पहुंचा और महिला से अभद्रता करने लगा। यह देखकर महिला के साथी ने इसका विरोध करते हुए युवक को रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी बढ़ने पर युवक ने महिला के साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी।चौराहे पर काफी देर तक विवाद और मारपी...