Firozabad News: नशेबाज ने मंदिर से हनुमानजी की मूर्ति रखी बाहर, भेजा जेल
फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: थाना खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम निकाऊ में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में गांव के युवक ने हनुमान मंदिर मंदिर से हनुमान प्रतिमा को हटाकर मंदिर के बाहर रख दिया। इसकी जानकारी बुधवार प्रातः पूजा अर्चना करने गए ग्रामीणों को हुई। धीरे-धीरे घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को संज्ञान में लेकर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर शांतभंग में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया ग्राम निकाऊ में युवक ने शराब के नशे में मंदिर में से हनुमान की प्रतिमा को मंदिर के बाहर रख दिया था एवं उसने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। बाद में थाना पुलिस ने मंदिर प्रकरण में मूर्ति हटाने वाले राम खिलाड़ी निवासी ग्राम निकाऊ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांति भंग में जेल भेजा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.