फिरोजाबाद, जुलाई 2 -- Firozabad News: भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने बुधवार को नगर निगम में जमकर हंगामा काटा तथा नारेबाजी की। किसान नेताओं का कहना था कि काशीराम आवास योजना पचवान कॉलोनी में समस्याओं के प्रति नगर निगम अनदेखी कर रहा है। समूची कॉलोनी में सफाई व्यवस्था न होने से गंदगी का साम्राज्य है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी यदि पांच दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो निगम में धरना प्रदर्शन के अलावा तालाबंदी की जाएगी। संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट ने कहा कि काशीराम आवास योजना पचवान कॉलोनी में इस समय सैकड़ों परिवार निवास करते हैं परंतु अभी तक यहां न तो नालियों की रोजाना सफाई होती है और न ही यहां से कूड़ा उठाया जाता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फॉलोअप इसके अलावा यहां क...