Firozabad News: नकली मावा बनाने वाले दो लोगों पर कराया मुकदमा
फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- Firozabad News: थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला महासुख में नकली मावा बनाने वाले दो लोगों के खिलाफ खाद्य विभाग के अधिकारियों ने अलग अलग मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 25 अगस्त की रात सहायक आयुक्त खाद्य चन्दन पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा तूलिका शर्मा एवं नायब तहसीलदार एनपी सिंह के साथ गांव नगला महासुख में नकली मावा बनाने वाले के यहां छापेमारी की। धर्म सिंह पुत्र राम शंकर, कप्तान सिंह पुत्र भजन लाल निवासी नगला महासुख के यहां पर नकली मावा बनाने की सूचना पर छापेमारी की थी। दोनों के यहां पर भट्ठियों पर नकली मावा बनाया जा रहा था। धर्म सिंह के यहां 400, कप्तान सिंह के यहां 600 किलो मावा को मौके पर ही नष्ट कराया। खाद्य विभाग ने धर्म सिंह पुत्र राम शंकर निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.