फिरोजाबाद, अक्टूबर 20 -- नए जोनल ऑफिस से शुरू होगा नगर निगम का कामकाज Firozabad News: नगर निगम की सरकार को स्थानांतरित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 25 अक्तूबर को ककरऊ कोठी स्थित नवनिर्मित जोनल ऑफिस के उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की जाएगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में सदर विधायक के अलावा कई विधायक, पूर्व विधायकों के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। महापौर कामिनी राठौर ने बताया है कि नवनिर्मित जोनल ऑफिस में निगम सरकार विधिवत रूप से अपना कार्य शुरू कर देगी। उन्होंने बताया है कि उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जोनल ऑफिस के सभी कार्यों को लगभग पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, सभी विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक...