Firozabad News: धूमधाम से निकाली भगवान सुब्रतनाथ की पालकी यात्रा
फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: टूंडला, दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के संपन्न होने पर पचोखरा क्षेत्र में मुनि सुब्रतनाथ भगवान की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। धार्मिक आयोजन में जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। भगवान मुनि सुब्रतनाथ को एक सुंदर और सुसज्जित भव्य रथ में विराजमान किया। केसरिया वस्त्र धारण किए हुए श्रद्धालु एवं युवा मुनिसुब्रत नाथ भगवान की पालकी को अपने कंधों पर उठाकर जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग मुनि सुब्रतनाथ भगवान की जय और धार्मिक भजनों के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पचोखरा पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यात्रा मार्ग पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.