फिरोजाबाद, जुलाई 28 -- Firozabad News: नारखी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई और दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। गांव पचवान निवासी 34 वर्षीय शुभम पचौरी उर्फ प्रशांत पुत्र उदय पचौरी सोमवार को अपनी पत्नी 32 वर्षीय पत्नी छाया और सात वर्षीय पुत्र धैर्य के साथ बाइक से ककरऊ कोठी स्थित अपने मकान पर आया हुआ था। सोमवार सुबह 11 बजे वह पत्नी, पुत्र के साथ अपने गांव वापस लौट रहा था। उसी दौरान पचवान चौराहा पर सामने तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपति, उनका पुत्र और दूसरी बाइक पर सवार राहुल पुत्र छोटेलाल निवासी जलेसर जिला एटा घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...