फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- Firozabad News: समुदाय विशेष की एक विवाहिता अब दो पतियों के बीच फंस गई। इसके बाद पहले पति ने आकर उसकी पिटाई कर दी। हालत गंभीर होने पर विवाहिता को फोन कर 108 एंबुलेंस से उपचार को आगरा के बाह से शिकोहाबाद में भिजवा दिया। शिकोहाबाद से जिला अस्पताल के सौ शैय्या में महिला का उपचार चल रहा है। महिला अपने दूसरे पति से चार माह की गर्भवती भी बताई है। मामला आगरा के बाह के गांव जरारा का है। यहां की रहने वाली समुदाय विशेष की महिला की शादी करीब 10 साल पहले युवक के साथ हुई थी। दोनों की शादी के बाद दो लड़कियों को महिला ने जन्म दिया। पति के साथ महिला खुश थी लेकिन पति को दिल्ली में काम के सिलसिले में जाना पड़ा। पति को बिजली का काम आता था इसलिए वह इलेक्ट्रीशियन का काम करने लगा। गांव में युवक का आना जाना कम हो गया। महिला अपनी दोनों ब...