फिरोजाबाद, सितम्बर 21 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। मंडी समिति के पास विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सोमवार सुबह मंडी समिति के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद होने लगा। यह देखकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विवाद के दौरान मारपीट होने लगी। बीच बचाव कर रहे लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। तहरीर क...