Firozabad News: दो टुकड़ों में कटा पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी
फिरोजाबाद, सितम्बर 25 -- Firozabad News: सोफीपुर अंडरपास के निकट एक युवक का दो टुकड़ों में शव पड़ा देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। गुरुवार को घटना थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र की है। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसने रेलवे ट्रैक से शव को जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टमगृह में रखवा दिया। काफी प्रयासों के बाद शव की पहचान नहीं हो सकी। गुरुवार की देर रात लगभग 11 ग्रामीणों ने थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस को सूचना दी कि सोफीपुर अंडरपास के निकट किसी व्यक्ति का दो हिस्सों में शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को अपने कब्जे में कर लिया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सिंह राज सिंह ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष प्रतीत होती है जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.