फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- Firozabad News: चोरों ने मोहल्ला नई बस्ती में दो सूने घरों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण, सामान चोरी कर ले गए। दो घरों में चोरी की घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। युवक ने थाने में चोरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दीपेन्द्र कुमार पुत्र अजयपाल सिंह निवासी नई बस्ती किसी कार्य के चलते 8 जुलाई को नोएडा गया था। जबकि उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। घर सूना था। जब वह 11 जुलाई को अपने घर लौटा तो घर के दरवाजे के ताले टूटे देखकर हैरत में पड़ गया। घर में जाकर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त हालत में फैला पड़ा था। चोर घर से लाखों के आभूषण, नगदी, सामान चोरी कर ले गए थे। इसके साथ ही चोरों ने घर के पास रहने वाली किरन देवी पत्नी शंकर लाल के घर के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी ले गये। दो घरों में चोरी की घटना की जानका...