फिरोजाबाद, जुलाई 22 -- Firozabad News: सएसपी आदित्य लांग्हे ने मंगलवार रात दो इंस्पेक्टर सहित 10 एसआई के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर तसब्बुर अली को निरीक्षक अपराध थाना शिकोहाबाद, शमीम अहमद को निरीक्षक अपराध थाना रामगढ़, एसआई पुष्पेंद्र कुमार को सुहागनगर पुलिस चौकी इंचार्ज, विनीत दांगी को हाथवंत पुलिस चौकी इंचार्ज, आदेश भारद्वाज को पाढ़म पुलिस चौकी इंचार्ज, विजय सिंह को कोटला रोड पुलिस चौकी इंचार्ज, मुशर्रफ अली को यूपी-112 कार्यालय, देवेंद्र सिंह को ब्रह्मदेव पुलिस चौकी इंचार्ज, दिनेश सिंह चौहान को न्यायालय सुरक्षा, रजत तोमर को थाना दक्षिण से पैमेश्वर पुलिस चौकी इंचार्ज, किशनपाल सिंह को थाना नसीरपुर, संदीप कुमार को विभव नगर पुलिस चौकी इंचार्ज बनाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...